• Friday, 1 May 2026
Logo Logo
Advertisement
कुलतार सिंह संधवां का बयान—आप पूरी तरह एकजुट, भाजपा की चालों का देंगे जवाब

01 May 2026 | 95 Views

कुलतार सिंह संधवां का बयान—आप पूरी तरह एकजुट, भाजपा की चालों का देंगे जवाब

चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2026:

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है तथा किसी भी तरह की साजिश का डटकर सामना करेगी।

मुलाकात के बाद संधवां ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और समय आने पर भाजपा द्वारा अपनाई जा रही संकीर्ण राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में धर्मनिरपेक्ष सोच को बनाए रखना बेहद जरूरी है। देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल के विजन को अपनाना समय की मांग है।

संधवां ने विश्वास जताया कि पार्टी की एकजुटता और जनसमर्थन के बल पर आम आदमी पार्टी भविष्य में और मजबूती से उभरेगी।

Published on: 01 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News