नवांशहर, 30 अप्रैल:
लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने जिला शहीद भगत सिंह नगर के विभिन्न गांवों में एमपी लैड फंड के तहत कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ हलका नवांशहर के इंचार्ज एवं पंजाब राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन ललित मोहन पाठक भी मौजूद रहे।
सांसद कंग ने गांव सजावलपुर में ओपन जिम, जेठू मजारा और दिलावरपुर में स्ट्रीट व ड्रेन निर्माण, नंगल जट्टा में श्मशान घाट, ऊड़ापड़ में फुटबॉल ग्राउंड, दुर्गापुर में वाटर पोंड के लिए रिटेनिंग वॉल तथा वार्ड नंबर 1 में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इन विकास परियोजनाओं पर लगभग 33 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में जिन गांवों को ग्रांट जारी की गई थी, अब उन कार्यों को पूरा कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने देगी।
सांसद कंग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा लोगों से किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ओपन जिम और खेल सुविधाओं से युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि कम्युनिटी हॉल और श्मशान घाट जैसे निर्माण कार्यों से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी हुई हैं।
इस मौके पर सरपंच, पंचायत सदस्य, बीडीपीओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित