• Tuesday, 7 July 2026
Logo Logo
Advertisement
कोट खालसा में युवक की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

07 Jul 2026 | 82 Views

कोट खालसा में युवक की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

 कोट खालसा में युवक की गोली मारकर हत्या, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

बहन के घर जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने शुरू की जांच

जालंधर के कोट खालसा इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक्टिवा सवार दो अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, नितिन उर्फ चीकू देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोट खालसा स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि घर से कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां नितिन के सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल नितिन को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर एडीसीपी विशालजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी विशालजीत ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में एक आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक नितिन पहले जेल में बंद रह चुका था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Published on: 07 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News