• Friday, 12 June 2026
Logo Logo
Advertisement
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की दो घंटे पूछताछ, जांच जारी

12 Jun 2026 | 68 Views

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की दो घंटे पूछताछ, जांच जारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की दो घंटे पूछताछ, जांच जारी

जालंधर।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा गुरुवार को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर कार्यालय में पेश हुए। करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए कार्यालय से रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह दूसरा मौका है जब विधायक रमन अरोड़ा ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुए हैं। इससे पहले 2 जून को भी उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। उस दौरान वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने उनसे करीब साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए मामले के आधार पर आगे बढ़ रही है। विजिलेंस ब्यूरो ने विधायक पर कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। इसी मामले में उन्हें पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस जांच के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी अब कथित वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और अन्य दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।

हालांकि, गुरुवार की पूछताछ के बाद विधायक रमन अरोड़ा या ईडी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। ईडी फिलहाल मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी व दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि यह मामला पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Published on: 12 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News