• Monday, 25 May 2026
Logo Logo
Advertisement
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगे नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव, 1.08 लाख मतदाता करेंगे मतदान : जिला चुनाव अधिकारी

25 May 2026 | 13 Views

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगे नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव, 1.08 लाख मतदाता करेंगे मतदान : जिला चुनाव अधिकारी

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगे नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव, 1.08 लाख मतदाता करेंगे मतदान : जिला चुनाव अधिकारी

 

जालंधर, 23 मई: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने कहा कि जिले में 26 मई को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव राज्य चुनाव आयोग, पंजाब के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1,08,067 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 54,943 पुरुष, 53,116 महिला और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि नगर परिषद नकोदर में 27,964, आदमपुर में 12,610, करतारपुर में 19,736, नूरमहल में 11,105, फिल्लौर में 19,179, नगर पंचायत लोहियां खास में 7,958 और नगर पंचायत महितपुर में 9,515 मतदाता मतदान करेंगे।

 

मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए जिले में कुल 133 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और करीब 800 चुनाव कर्मियों की तैनाती की गई है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

 

वरजीत वालिया ने बताया कि जिले की 5 नगर परिषदों और 2 नगर पंचायतों के कुल 99 वार्डों के लिए 342 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद आदमपुर से 44, करतारपुर से 50, नकोदर से 55, नूरमहल से 41, फिल्लौर से 58 तथा नगर पंचायत महितपुर और लोहियां खास से 47-47 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि नगर परिषद आदमपुर के 13, करतारपुर के 15, नकोदर के 17, नूरमहल के 13, फिल्लौर के 15 और नगर पंचायत महितपुर व लोहियां खास के 13-13 वार्डों के लिए 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना 29 मई 2026 को की जाएगी।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर, भय या लालच के अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Published on: 25 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News