चंडीगढ़, 1 जुलाई: पटड़ा विधानसभा क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पूर्व विधायक वरिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और समर्थकों का औपचारिक स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत नेताओं के पार्टी में आने से क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों का आम आदमी पार्टी में शामिल होना राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे आने वाले समय में पटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।