बयूरो : शहर में गोली चलने की घटनाएं कम होने का नाम नही ले रही। ताजा जानकारी अनुसार PAP गेट-3 पर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमे एक मुलाजिम की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच जारी है। मृतक की पहचान 27 बटालियन के ASI परमजीत (भुक्खी) के तौर पर हुई है। सूत्रों अनुसार गोली सर्विस रिवाल्वर से चली है। मुलाजिम ने कार्बन लोड किया हुआ था जो पहले नीचे गिरा और उठाने पर फायर हो गया।