• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
1.90 करोड़ की लागत से सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को किया सम्मानित

16 Apr 2026 | 13 Views

1.90 करोड़ की लागत से सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को किया सम्मानित

1.90 करोड़ की लागत से सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को किया सम्मानित

 

विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं: मोहिंदर भगत

 

जालंधर, 15 अप्रैल: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में बस्ती दानिशमंदा इलाके में लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से अप्रोच रोड और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने आज कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

 

इस मौके पर बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार शहरवासियों को अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और आधारभूत ढांचे समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और विकास कार्य करवाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जहां इलाके में आवाजाही सुगम होगी, वहीं पानी की निकासी की क्षमता में भी सुधार होगा।

 

इस मौके पर श्री भगत ने पंजाब सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही अनेक पहलकदमियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों से चुनावों से पहले किए हर वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में लाजवाब उपलब्धियां हासिल करके सूबे को विकास की ऊंचाइयों की ओर तेजी से ले जाया जा रहा है।

 

इस मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने इलाके की प्रमुख मांग पूरी होने पर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा की जा रही विकास पक्षी गतिविधियों की सराहना भी की।

Published on: 16 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News