• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
गुमशुदगी के एक दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

16 Apr 2026 | 13 Views

गुमशुदगी के एक दिन बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर के बस्ती शेख इलाके के नाखा वाला बाग में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ऑटो के अंदर 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक न्यू दशमेश नगर का रहने वाला था और बीते दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस में दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज अचानक ऑटो में उसका शव मिलने से परिवार सदमे में है।

मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई।

मृतक की बहन के अनुसार, युवक किराये पर ऑटो चलाता था और रोजाना शाम तक घर लौट आता था। लेकिन घटना वाले दिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा, जिससे परिवार चिंतित हो गया।

ऑटो मालिक सूरज ने बताया कि युवक पिछले एक सप्ताह से ऑटो चला रहा था। जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन एक मैकेनिक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर ऑटो के अंदर युवक का शव पड़ा मिला।

फिलहाल पंजाब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।0

Published on: 16 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News