• Thursday, 16 April 2026
Logo Logo
Advertisement
चंडीगढ़ रोड की कंपनी में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली डिग्रियों के सहारे युवक बना सीनियर मैनेजर

16 Apr 2026 | 12 Views

चंडीगढ़ रोड की कंपनी में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली डिग्रियों के सहारे युवक बना सीनियर मैनेजर

लंबे समय तक कंपनी को लगाता रहा चूना, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

 

चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान अमर्ते प्राइवेट लिमिटेड में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने फर्जी डिग्रियों और जाली दस्तावेजों के सहारे कंपनी में सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स) जैसे महत्वपूर्ण पद पर नौकरी हासिल कर ली।

आरोपी की पहचान करण सिंघानिया के रूप में हुई है, जो मॉडल टाउन का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अपनी वास्तविक शैक्षणिक योग्यता छिपाकर नकली प्रमाणपत्रों के जरिए कंपनी प्रबंधन को गुमराह किया और लंबे समय तक मोटा वेतन उठाता रहा।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के प्रतिनिधि दिव्यकांत सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें आरोपी द्वारा पेश किए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए।

जांच पूरी होने के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना जमालपुर पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published on: 16 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News