भाजपा पंजाब ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की, संगठन को मजबूत करने पर जोर
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की स्वीकृति के बाद भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को प्रदेश संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों के लिए पार्टी को सशक्त करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुरजीत कुमार ज्यानी (फाजिल्का), राकेश राठौर (जालंधर), सुभाष शर्मा (एसएएस नगर), सरदार मनजीत सिंह राय (फिरोजपुर), अश्वनी सेखड़ी (बटाला), सुशील रिंकू (जालंधर), गेजा राम वाल्मीकि (फतेहगढ़ साहिब), सरदार तेजिंदर सिंह बिट्टू (जालंधर), जैस्मिन संधावालिया (कपूरथला), जतिंदर मित्तल (लुधियाना), सरदार रवि करण सिंह काहलों (गुरदासपुर) तथा सरदार रणजीत सिंह गिल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री के पद पर अनिल सरीन (लुधियाना), राजेश बाघा (जालंधर), परमिंदर सिंह बराड़ (मोहाली), रजनीश धीमान (लुधियाना) तथा जीवन गर्ग (संगरूर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार प्रदेश मंत्री के रूप में सरदार मनजीत सिंह मन्ना (अमृतसर), मंगत राय बंसल (मानसा), राकेश शर्मा (पठानकोट), सूरज भारद्वाज (अमृतसर), वंदना सांगवाल (फाजिल्का), मीनू सेठी (होशियारपुर), रंजन कमरा (फाजिल्का), सरदार चरणजीत सिंह बराड़ (फाजिल्का), कमलप्रीत कौर चौधरी (जालंधर), मीना तरनैच (पठानकोट), सरदार अमरजीत सिंह अमरी (लुधियाना) तथा एकता नागपाल (मोहाली) को नियुक्त किया गया है।
भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।