• Monday, 3 August 2026
Logo Logo
Advertisement
श्री देवी तालाब मंदिर में दो गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल

03 Aug 2026 | 11 Views

श्री देवी तालाब मंदिर में दो गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल

श्री देवी तालाब मंदिर में दो गुटों की हिंसक झड़प, पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल

जालंधर: शहर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के समय जालंधर के मेयर विनीत धीर भी मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मंदिर में दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए थे। पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस की ओर से किसी भी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Published on: 03 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News