• Saturday, 1 August 2026
Logo Logo
Advertisement
अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी : सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

01 Aug 2026 | 14 Views

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी : सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 140 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहा था। इस हैंडलर का संबंध सीमा पार सक्रिय ड्रग्स तस्करों से है। आरोपी का मुख्य काम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पहुंचाई गई हेरोइन की खेप को प्राप्त करना और उसे पंजाब के विभिन्न जिलों में आगे सप्लाई करना था।

अमृतसर थाने में एफआईआर दर्ज

इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर थाने में NDPS एक्ट के तहत एक FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, पूरे गिरोह का खुलासा करने और पहले पकड़े गए ड्रग्स तस्करी मॉड्यूल से इसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतें

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान के तहत सीमा पार से संचालित होने वाले ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Published on: 01 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News