• Friday, 31 July 2026
Logo Logo
Advertisement
Grand स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों के आरोप, पुलिस कार्रवाई की चर्चाएं तेज

31 Jul 2026 | 19 Views

Grand स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों के आरोप, पुलिस कार्रवाई की चर्चाएं तेज

स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों के आरोप, पुलिस कार्रवाई की चर्चाएं तेज

जालंधर। महानगर में स्पा सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा मामला गढ़ा रोड स्थित ताज मार्केट में संचालित एक स्पा सेंटर से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर नियमों के विपरीत गतिविधियां चलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से काउंटर पर निर्धारित शुल्क लेने के बाद अतिरिक्त सेवाओं के नाम पर अलग से राशि मांगे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि ग्राहकों से विभिन्न सेवाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान की मांग की जाती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले इसी स्पा सेंटर में एक ग्राहक और प्रबंधन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंचने की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण मामला शांत हो गया।

स्थानीय स्तर पर अब फिर से चर्चा है कि उक्त स्पा सेंटर की गतिविधियों को लेकर शिकायतें संबंधित विभागों तक पहुंची हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है और शिकायतों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर हाल ही में शुरू किया गया है और इसका संचालन बाहरी राज्य से जुड़े व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच की जाती है और जांच में तथ्य सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। फिलहाल मामले को लेकर किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

Published on: 31 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News