महानगर में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी का बेहद खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता के दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी युवक ने मासूम को डरा-धमकाकर महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे बच्ची 7 महीने की गर्भवती हो गई। पेट में तेज दर्द होने पर परिजनों को मामले का पता चला। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां (शिकायतकर्ता) ने बताया कि बीती 29 जुलाई की रात उसकी 13 साल 6 महीने की बेटी ने अचानक पेट में बहुत तेज दर्द होने की बात कही। जब मां ने बेटी के पेट को छूकर देखा, तो पेट काफी फूला हुआ था। गहराई से जांच करने और शक होने पर जब मां ने बेटी से सख्ती और प्यार से पूछताछ की, तो मासूम बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और उसने अपने साथ हुए अत्याचार की खौफनाक दास्तान बयां की। पीड़िता ने बताया कि करीब 7 महीने पहले (दिसंबर 2025 में) उनके दूर के रिश्तेदार श्याम लाल, जो उन्हीं के वेहड़े में रहता है, ने उसे अपने कमरे में बुलाया और जबरन कपड़े उतारकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जनवरी 2026 में उनके वेहड़े में रहने वाले एक अन्य युवक सूरज को भी इस बात का पता चला। आरोपी सूरज बच्ची को डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकियां देकर लगातार वेहड़े के बने बाथरूम में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा।
पेट में भ्रूण पलने और बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों श्याम लाल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Politics