डिप्टी मेयर मलकीत सिंह बन सकते हैं जालंधर कैंट के नए हल्का इंचार्ज, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
जालंधर: जालंधर की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि जालंधर नगर निगम के डिप्टी मेयर मलकीत सिंह जल्द ही जालंधर कैंट विधानसभा हल्के का नया इंचार्ज नियुक्त किया जा सकता है।
डिप्टी मेयर मलकीत सिंह अगर केंट हल्का के इंचार्ज चुने जाते हैं तो उनकी लोकप्रियता से कांग्रेस और बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है
राजनीतिक गलियारों में इस संभावित नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन जालंधर कैंट हल्के में अपनी पकड़ मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के लिए मलकीत सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है।
मलकीत सिंह पहले से ही जालंधर नगर निगम में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें जालंधर कैंट हल्के का इंचार्ज बनाया जाता है, तो इसे पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर भरोसा जताने के रूप में देखा जाएगा।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल यह जानकारी सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं पर आधारित है।
अब सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व के अगले फैसले और आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।