• Monday, 3 August 2026
Logo Logo
Advertisement
सलेम टाबरी में महिला से मारपीट, बचाव करने आए रिश्तेदार पर सूए से जानलेवा हमला

03 Aug 2026 | 9 Views

सलेम टाबरी में महिला से मारपीट, बचाव करने आए रिश्तेदार पर सूए से जानलेवा हमला

सलेम टाबरी में महिला से मारपीट, बचाव करने आए रिश्तेदार पर सूए से जानलेवा हमला

लुधियाना, सलेम टाबरी इलाके में नशे में धुत बदमाशों द्वारा एक महिला और उसके रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले महिला के साथ सरेआम गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जब उसका रिश्तेदार बचाव के लिए पहुंचा तो उस पर बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सूए से हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में गली नंबर 13, मोहल्ला पीरू बंदा निवासी 29 वर्षीय प्रियंका ने बताया कि 28 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपने घर के पास स्थित एक करियाना दुकान से राशन लेने गई थी। दुकान के बाहर पहले से ही बलजीत सिंह उर्फ टोनू अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ मौजूद था। सभी आरोपी कथित तौर पर शराब के नशे में थे।

पीड़िता के अनुसार, उसे देखते ही बलजीत सिंह ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर उसका रिश्तेदार जसवीर कुमार मौके पर पहुंचा और महिला को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया।

आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपियों ने जसवीर कुमार को घेर लिया और पास पड़े बर्फ तोड़ने वाले लोहे के सूए से उस पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि पीड़िता प्रियंका के बयान के आधार पर सलेम टाबरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी बलजीत सिंह उर्फ टोनू और उसके 3-4 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 03 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News