• Friday, 29 May 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब निकाय चुनाव 2026: मतगणना जारी, AAP सबसे आगे, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

29 May 2026 | 111 Views

पंजाब निकाय चुनाव 2026: मतगणना जारी, AAP सबसे आगे, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पंजाब निकाय चुनाव 2026: मतगणना जारी, AAP सबसे आगे, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

पंजाब में 27 मई को हुए निकाय चुनावों के लिए आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों की मतगणना जारी है। राज्यभर में बनाए गए 115 काउंटिंग सेंटरों पर सुबह से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई। हालांकि, समाना नगर काउंसिल में काउंटिंग करीब 35 मिनट की देरी से शुरू हुई।

मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। केवल पासधारी उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही सेंटरों के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई है। स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है, जबकि भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरी व्यवस्था तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में की गई है, जिसकी निगरानी संबंधित जिलों के एसएसपी कर रहे हैं।

अब तक सामने आए रुझानों और परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे दिखाई दे रही है। पार्टी अब तक 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 78 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं, चुनाव मैदान में उतरे आजाद उम्मीदवार भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक 23 निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं और 33 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल के 25 उम्मीदवार जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि 23 सीटों पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस अब तक 16 सीटें जीत चुकी है और 25 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक सीट पर आगे चल रही है।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने उम्मीद जताई है कि दोपहर 12 बजे तक अधिकांश नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के नतीजे साफ हो जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, एक राउंड में एक वार्ड के वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। प्रत्येक काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरी की जा सके।

Published on: 29 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News