• Friday, 29 May 2026
Logo Logo
Advertisement
पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब से 15 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

29 May 2026 | 116 Views

पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब से 15 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

पुणे-पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब से 15 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब कथित तौर पर योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति द्वारा तैयार की गई थी। यह शराब पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के विभिन्न इलाकों में बेची गई। दापोडी, फुगेवाड़ी, हडपसर और काले पड़ल क्षेत्रों में कई लोगों ने इस शराब का सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब पीने के कुछ समय बाद लोगों के मुंह से झाग निकलने लगी और कई लोग बेहोश हो गए। गंभीर हालत में कई पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन जहरीली शराब के नेटवर्क की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब में कौन-से जहरीले पदार्थ मिलाए गए थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के सेवन से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Published on: 29 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News