• Tuesday, 31 March 2026
Logo Logo
Advertisement
अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर पर ₹9 करोड़ जुर्माना, 200 किमी/घंटा की रफ्तार से हादसे में गर्भवती किशोरी की मौत

31 Mar 2026 | 9 Views

अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर पर ₹9 करोड़ जुर्माना, 200 किमी/घंटा की रफ्तार से हादसे में गर्भवती किशोरी की मौत

जालंधर/अमेरिका: अमेरिका के ओहियो राज्य में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में पंजाबी मूल के 33 वर्षीय तरसेम सिंह पर कोर्ट ने 1 मिलियन डॉलर (करीब 9.4 करोड़ रुपए) का भारी जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की रात आरोपी तरसेम सिंह पुलिस से बचने के लिए अपनी रेंज रोवर को करीब 200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही एक जीप को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में 17 वर्षीय गर्भवती किशोरी ऐशली होम्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान नहीं बच सकी। वहीं जीप चला रही महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को स्टेट रूट-47 पर निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाते देखा गया था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने गाड़ी रोकने के बजाय और तेज भगा दी। करीब 8 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद यह हादसा हुआ।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से हत्या और एग्रवेटेड व्हीकुलर होमिसाइड समेत 8 गंभीर आरोप तय किए हैं। अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी।

जांच में यह भी सामने आया है कि तरसेम सिंह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था, जिसके चलते इमिग्रेशन अधिकारियों ने उस पर डिटेनर भी लगा दिया है।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों में आक्रोश है और मामले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Published on: 31 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News