• Tuesday, 31 March 2026
Logo Logo
Advertisement
हिंदू एकता मंच समिति ने शुरू किया निशुल्क बस यात्रा अभियान, 46वीं यात्रा में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी व बगलामुखी धाम रवाना

31 Mar 2026 | 18 Views

हिंदू एकता मंच समिति ने शुरू किया निशुल्क बस यात्रा अभियान, 46वीं यात्रा में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी व बगलामुखी धाम रवाना

जालंधर: हिंदू एकता मंच समिति (रजि.) द्वारा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों की निशुल्क बस यात्रा का अभियान जारी है। इसी कड़ी में 29 मार्च को 46वीं फ्री बस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं का जत्था माता चिंतपूर्णी धाम और माता बगलामुखी धाम के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।

इससे पहले शनिवार को समिति के कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई, जिसमें पंडित अमरीश शास्त्री जी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया। इस दौरान प्रधान अतुल चड्ढा, गौरव शर्मा नोनी (पार्षद पति), महासचिव सुमित शर्मा समेत कई पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

समिति की ओर से माता चिंतपूर्णी मंदिर में 135 ग्राम चांदी का छत्र भी चढ़ाया गया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

प्रधान अतुल चड्ढा ने बताया कि यह सेवा आगे भी जारी रहेगी और हर महीने श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस यात्राएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे महासचिव सुमित शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर मां के जयकारे लगाए। जय माता दी।

Published on: 31 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News