• Sunday, 23 August 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर बीड़ी पीने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

13 Aug 2026 | 70 Views

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर बीड़ी पीने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी पर बीड़ी पीने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर। शहर के अशोक नगर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे ग्रंथी से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। गुरुद्वारा परिसर में कथित तौर पर बीड़ी पीने के आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य संबंधित ग्रंथी से पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा, जिला पटियाला के रूप में हुई है। वायरल वीडियो में वह गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमेटी सदस्यों द्वारा उसके बैग की तलाशी लिए जाने का भी दावा किया गया है।

वीडियो के अनुसार तलाशी के दौरान बैग से बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू जैसी वस्तुएं बरामद हुईं। इसके अलावा कुछ कैप्सूल मिलने की बात भी सामने आई है। पूछताछ के दौरान किरपाल सिंह ने बताया कि वह 6 अगस्त को सेवा निभाने के लिए जालंधर आया था। वीडियो में उसके सामान और मोबाइल फोन के संबंध में भी सवाल-जवाब किए जाते दिखाई देते हैं।

बताया जा रहा है कि मामले के बाद संबंधित ग्रंथी से उसकी गलती लिखित रूप में स्वीकार करवाई गई। साथ ही उसने भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी न करने का लिखित आश्वासन भी दिया। वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए भी नजर आता है कि उससे यह बयान किसी दबाव में नहीं लिया गया है।

फिलहाल इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मामले में आगे की गई कार्रवाई या किसी आधिकारिक निर्णय संबंधी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Published on: 13 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News