• Saturday, 22 August 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के लाखों सदस्य आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव में करेंगे बॉयकॉट..

21 Aug 2026 | 32 Views

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के लाखों सदस्य आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव में करेंगे बॉयकॉट..

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावो में आम आदमी पार्टी की बड़ी मुश्किलें..

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के लाखों सदस्य आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव में करेंगे बॉयकॉट..

आम आदमी पार्टी को नहीं डालेंगे वोट : यूनियन

 

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की तरफ से अपनी मांगों की पूर्ति न होता देख 17 अगस्त से लगातार हड़ताल की जा रही है .... जालंधर शहर में चल रही हड़ताल पर यूनियन सदस्यों ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार उनको उनका हक नहीं दे रही...

 

यूनियन का कहना है कि माननीय हाई कोर्ट ने सरकार को 18 परसेंट DA मुलाजिमों को भुगतान करने के आदेश दिए थे जिसकी पालना पंजाब सरकार ने नहीं की...

सरकार हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ LPA गई फिर डबल बेंच पर गई लेकिन हर जगह पंजाब सरकार को निराशा हाथ लगी व फैसला मुलाजिमों के हक में हुआ...

 

माननीय डबल बेंच ने सरकार को 18% DA मिलाजिमो को देने के आदेश जारी किए लेकिन सरकार द्वारा आदेशों को न मानते हुए वित्त विभाग द्वारा एक लेटर इशू कर दी गई जिसमें लिखा गया कि किसी को भी DA का भुगतान न किया जाए .. यूनियन सदस्यों का कहना है कि सरकार द्वारा कोर्ट के आदेशों की परवाह नहीं की जा रही ऐसे में कर्मचारी की क्या मजाल कि उनके साथ पंगा ले ले... यूनियन सदस्यों का कहना है कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव भी सरकार को असल चेहरा दिखाएंगे उन्होंने कहा कि अब यूनियन ने एकमत राय बना ली है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध किया जाएगा उनका बॉयकॉट किया जाएगा व यूनियन के लाखों सदस्य पंजाब में मौजूद आम आदमी पार्टी की सरकार को वोट नहीं डालेंगे ..

Published on: 21 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News