• Tuesday, 30 June 2026
Logo Logo
Advertisement
आम आदमी पार्टी ने हलका सुजानपुर के इंचार्ज की जिम्मेदारी स्वर्ण सिंह सलारिया को सौंपी

30 Jun 2026 | 15 Views

आम आदमी पार्टी ने हलका सुजानपुर के इंचार्ज की जिम्मेदारी स्वर्ण सिंह सलारिया को सौंपी

आम आदमी पार्टी ने हलका सुजानपुर के इंचार्ज की जिम्मेदारी स्वर्ण सिंह सलारिया को सौंपी

 

चंडीगढ़, 30 जून। आम आदमी पार्टी (पंजाब) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार हलका सुजानपुर की जिम्मेदारी स्वर्ण सिंह सलारिया को सौंपी गई है।

 

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि स्वर्ण सिंह सलारिया अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

जारी सूची में बठिंडा से गुरिकपाल सिंह महल, सुजानपुर से स्वर्ण सिंह सलारिया और फगवाड़ा से रोहित स्याल को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

 

आम आदमी पार्टी ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है, ताकि सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नए हलका इंचार्ज संगठन के विस्तार और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Published on: 30 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News