जालंधर के मॉडल टाउन स्थित जिम में मारपीट, सड़क पर भी भिड़े दोनों पक्ष
जालंधर के मॉडल टाउन क्षेत्र स्थित ऑफ द ग्रिड (Off The Grid) जिम में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक एक रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी का भतीजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिम के भीतर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष के परिजन और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जिम के बाहर सड़क पर भी कहासुनी और हाथापाई हुई।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।