जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की बैठक में उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा
नए सदस्यों का स्वागत कर सौंपे गए मेंबरशिप सर्टिफिकेट, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
जालंधर फ्लेक्स प्रिंटिंग एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रेसिडेंट परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आदित्य गुप्ता और निशांत धीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पुराने और नए सदस्य भी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। एसोसिएशन की ओर से नव-नियुक्त सदस्यों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके सहयोग की सराहना की गई।
बैठक के दौरान फ्लेक्स प्रिंटिंग कारोबार से जुड़े दुकानदारों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और उद्योग से संबंधित चुनौतियों को सामने रखा।
इस मौके पर प्रेसिडेंट परविंदर सिंह ने कहा कि फ्लेक्स प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और सभी को साथ लेकर उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों की रक्षा और उनके व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
बैठक में एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति कोहली, जनरल सेक्रेटरी एस.के. पांडे, जॉइंट सेक्रेटरी मनीष कुमार, कैशियर नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।