• Wednesday, 15 July 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब में 17328 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी, बिना कटौती मिल रही निर्बाध आपूर्ति: तरुणप्रीत सिंह सौंद

15 Jul 2026 | 10 Views

पंजाब में 17328 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी, बिना कटौती मिल रही निर्बाध आपूर्ति: तरुणप्रीत सिंह सौंद

 पंजाब में 17328 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी, बिना कटौती मिल रही निर्बाध आपूर्ति: तरुणप्रीत सिंह सौंद

 किसानों को वादे से अधिक 12 घंटे तक मिल रही कृषि बिजली, पीएसपीसीएल ने बनाया नया रिकॉर्ड

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। राज्य के बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने बिना किसी बिजली कटौती के 17328 मेगावाट की रिकॉर्डतोड़ बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

बिजली मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों को धान सीजन के दौरान आठ घंटे निर्बाध कृषि बिजली आपूर्ति देने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में किसानों को इससे भी अधिक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

सौंद ने कहा कि राज्य में अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होने के कारण कई स्थानों पर किसानों को अपने ट्यूबवेल बंद करने पड़े हैं, क्योंकि उन्हें जरूरत से अधिक बिजली मिल रही है। उन्होंने इसे पंजाब के बिजली क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

बिजली मंत्री ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कृषि और अन्य कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस संबंध में पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार और बिजली मंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को आठ घंटे बिजली देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन राज्य में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के कारण किसानों को लगभग 12 घंटे तक निर्बाध कृषि बिजली आपूर्ति मिल रही है।

डॉ. गर्ग ने कहा कि सरकार की योजनाओं और बेहतर बिजली प्रबंधन के कारण किसानों तथा अन्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पंजाब में बिजली आपूर्ति इसी प्रकार सुचारू और निर्बाध बनी रहेगी।

Published on: 15 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News