• Thursday, 4 June 2026
Logo Logo
Advertisement
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ईडी के सामने पेश, पूछताछ जारी

04 Jun 2026 | 72 Views

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ईडी के सामने पेश, पूछताछ जारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ईडी के सामने पेश, पूछताछ जारी

जालंधर: मनी लॉन्ड्रिंग मामलों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को आज जांच में शामिल होने के लिए ईडी कार्यालय तलब किया गया। जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि मई 2023 में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किक्की ढिल्लों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। अब इसी मामले से जुड़े वित्तीय पहलुओं की जांच ईडी द्वारा की जा रही है।

विजिलेंस ब्यूरो की जांच के दौरान आरोप लगाए गए थे कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच किक्की ढिल्लों द्वारा लगभग 10.72 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि उनकी घोषित आय करीब 3.18 करोड़ रुपये थी। जांच एजेंसी के अनुसार लगभग 7.53 करोड़ रुपये की राशि के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका था।

बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुका है और मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसी आधार पर ईडी वित्तीय लेन-देन और कथित धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के पहलुओं की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले ही जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा से भी ईडी ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। रमन अरोड़ा सुबह जांच में शामिल होने पहुंचे थे और देर शाम पूछताछ के बाद कार्यालय से बाहर निकले। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

फिलहाल ईडी द्वारा किक्की ढिल्लों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों, संपत्तियों और आय के स्रोतों की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Published on: 04 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News