• Thursday, 4 June 2026
Logo Logo
Advertisement
रमन अरोड़ा से ईडी की पूछताछ पर रवीश राज ने उठाए सवाल, कहा- जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार

04 Jun 2026 | 67 Views

रमन अरोड़ा से ईडी की पूछताछ पर रवीश राज ने उठाए सवाल, कहा- जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार

रमन अरोड़ा से ईडी की पूछताछ पर रवीश राज ने उठाए सवाल, कहा- जवाबदेही से नहीं बच सकती सरकार

जालंधर: जालंधर मध्य से विधायक रमन अरोड़ा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा करीब आठ घंटे तक की गई पूछताछ के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए टकसाली कांग्रेस नेता और ब्राह्मण कल्याण मंडल पंजाब के पूर्व निदेशक रवीश राज ने आम आदमी पार्टी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी छवि पर सवाल उठाए हैं।

रवीश राज ने कहा कि जिस राजनीतिक दल ने पंजाब की जनता से ईमानदार, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा किया था, आज उसी दल के एक विधायक का नाम गंभीर आरोपों के संदर्भ में चर्चा में आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार रिपोर्टों के अनुसार ईडी ने विधायक से उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली या पद के दुरुपयोग जैसे आरोप लगते हैं तो निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच लोकतंत्र के हित में आवश्यक है। पंजाब की जनता यह जानना चाहती है कि आम आदमी पार्टी इस पूरे मामले पर अपना स्पष्ट पक्ष क्यों नहीं रख रही और क्या वह अपने घोषित सिद्धांतों पर कायम है।

रवीश राज ने कहा कि आम आदमी पार्टी लंबे समय से अन्य राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रही है, लेकिन जब सवाल उसके अपने नेताओं पर उठते हैं तो जवाबदेही से बचा नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की कि जांच एजेंसियों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए तथा यदि जांच में कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है तथा जनता के हितों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Published on: 04 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News