• Tuesday, 14 July 2026
Logo Logo
Advertisement
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी हुए सस्ते, जानिए ताजा भाव

14 Jul 2026 | 70 Views

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी हुए सस्ते, जानिए ताजा भाव

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी हुए सस्ते, जानिए ताजा भाव

जालंधर। सप्ताह के पहले कारोारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जारी ताजा दरों के अनुसार दोनों कीमती धातुओं के भाव में कमी आने से खरीदारों को राहत मिली है।

जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को सोना 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस तरह एक कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोने के दाम में आई नरमी के बाद आभूषण खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है।

दूसरी ओर चांदी के भाव में भी उल्लेखनीय कमी देखने को मिली। सोमवार को चांदी का रेट 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को इसकी कीमत 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। यानी चांदी के भाव में 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती तथा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। इसी वजह से कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी वैश्विक बाजार की चाल के आधार पर सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Published on: 14 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News